18 Jul

तेनालीराम की कहानियाँ

तेनालीराम एक कुशाग्र व्यक्ति थे और उनकी कहानियों बच्चो में एक मुस्कराहट ला देती हैं । तेनालीराम की कहानियों अपने-आप में बहुत ही रुचिकर हैं। इससे बच्चों में समस्या समाधान करने  के कौशल का विकास होता है। तेनालीराम के सामने कई चुनौतियां आईं, पर उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हर समय अपने दिमाग को काम में लगाया और समस्या का हल ढूँढ़ने की कोशिश की। एक साधारण परिवार से होते हुए भी राजदरबार में अपने कौशल का लोहा मनवाया। उनकी कहानियां आज भी वैसे ही प्रसिद्ध हैं, जैसा कि उनके समय में थीं।

तेनालीराम की कहानियों की कई पुस्तकें बाज़ार में उपलब्ध हैं, लेकिन अपने अनुभव से मैंने यह पाया है कि जब बच्चे ये पुस्तकें पढ़ते हैं, तो उनमें कई कठिन शब्द होते हैं और कई बार कहानियाँ बच्चों के स्तर की भी नहीं होतीं,  इसलिए बच्चे चाहते हुए भी उन किताबों को हाथ नहीं लगाते।

मैंने इन कहानियों को बिल्कुल ही आसान शब्दों में लिखने की कोशिश की है। ये चुनी हुई कहानियाँ हैं।

इन ऑडियो को अहिंदी भाषी क्षेत्र के लोग भी आसानी से पढ़ एवं समझ पाएँगे और इसका लाभ उठा पाएँगे। आशा है बच्चों को यह संग्रह पसंद आएगा।

उषा छाबड़ा  

Listen to Tenaliram audio stories here


Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Chat now